गोरखनाथ मेले में पहली बार आई ‘जलपरी’, बच्चों को कर रही आकर्षित

शो के संचालक सुबोध श्रीवास्तव का कहना है कि मेले में यह पहली बार लाया गया है। इसमें झारखंड की दो युवतियां हैं, जो पानी में अठखेलियां कर रहीं हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहीं हैं। इसकी फीस 80 रुपये रखी गई है।

गोरखनाथ का खिचड़ी मेल लगभग लग चुका है। यहां अभी से ही दूर-दराज से लोग गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। खाने-पीने के साथ मेले में पहली बार आई ‘जलपरी’ बच्चों को खूब आकर्षित कर रही है। श्रद्वालुओं का कहना है कि पहली बार यहां जलपरी शो दिखाया जा रहा है। शो के संचालक सुबोध श्रीवास्तव का कहना है कि मेले में यह पहली बार लाया गया है। इसमें झारखंड की दो युवतियां हैं, जो पानी में अठखेलियां कर रहीं हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहीं हैं। इसकी फीस 80 रुपये रखी गई है। युवाओं और बच्चों को झूले और मौत का कुआं सबसे अधिक पसंद आ रहा है। ठंड के बावजूद मेला रात तक गुलजार रह रहा है मेले में बैरिकेडिंग लग चुकी है। लोग बड़े ही आस्था के साथ दर्शन-पूजन भी कर रहे हैं। यहां पर झूला, टोरा-टोरा, बड़ी नाव, मौत का कुंआ, बच्चों के खाने पीने के सामानों के साथ दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामान की दुकानें भी लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button