तकनीकी ख़राबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज़्यादा फ्लाइट्स में देरी

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है। एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की हैं। एटीसी सिस्टम में गड़बड़ी से विमानों की आवाजाही धीमी हो गई है।

देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हाहाकार मच गया। इस तकनीकी खराबी के कारण 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। वहीं, इस समस्या के चलते एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
कम्युनिकेशन का माध्यम होता है। गड़बड़ी के प्रभाव को कम करने के लिए अब इसे ऑटोमेटिक मोड से मैनुअल मोड में चलाया जा रहा है। इस कारण विमानों की आवाजाही की रफ्तार धीमी है और एयर ट्रैफिक कन्जेशन बढ़ रहा है।
उड्डयन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन ने इस तरह की समस्या को विमानन उद्योग की नई चुनौती बताई है। कहा है कि उड्डयन उद्योग को भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए एक बैकअप प्लान लेकर चलना होगा।
वहीं, एयर इंडिया की ओर से कहा गया कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे हवाई अड्डे और विमान में देरी और लंबा इंतजार हो रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है, और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।
कहा कि हमारे केबिन क्रू और हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button