भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार ने दिया ब्योरा

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का ब्योरा दिया, लेकिन उन्होंने रूसी तेल की ख़रीद से जुड़ी शर्त के बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया।

अमेरिका और भारत के अंतरिम ट्रेड डील की औपचारिक घोषणा के बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बयान जारी किया। गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते में देश के किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है।
इस डील की एक अहम शर्त ये थी कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इसी शर्त पर अमेरिका ने भारत के ख़िलाफ़ लगाए गए 50 फ़ीसदी टैरिफ़ को घटाकर 18 फ़ीसदी किया है।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा, “भारत ने रूसी फ़ेडरेशन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तेल आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत ने कहा है कि वह अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद ख़रीदेगा। इसके अलावा अगले 10 सालों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर सहमति जताई है।”
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का ब्योरा दिया, लेकिन उन्होंने रूसी तेल की ख़रीद से जुड़ी शर्त के बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया।
दोनों देश आर्थिक सुरक्षा के तालमेल को मज़बूत करने पर सहमत हैं ताकि सप्लाई चेन मज़बूत हो और इनोवेशन को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button