सऊदी अरब में बस हादसा, उमरा करने गए कई भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात लगभग 1:30 बजे हुआ, जब मक्का से मदीना जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में हैदराबाद के उमरा यात्री सवार थे।

सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई है। यह हादसा बीती रात लगभग 1:30 बजे हुआ। मक्का से मदीना जा रही बस रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सऊदी अरब के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, इस बस में हैदराबाद के उमरा यात्री सवार थे। हादसे में 42 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

तेलंगाना सरकार ने जारी किया बयान
हादसे की सूचना मिलने के बाद तेलंगाना सरकार भी सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास से बातचीत कर रही है। तेलंगाना सरकार ने औपचारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार को हादसे के बारे में बताते हुए दूतावास के अधिकारियों से संपर्क में बने रहने की अपील की है।
इस हादसे से जुड़ी जानकारी प्रभावित परिवारों और रिश्तेदारों तक पहुंचाने और राहत कार्यों की निगरानी के लिए तेलंगाना के सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर:

+91 79979 59754
+91 99129 19545

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button