विराट कोहली लगातार दूसरे वनडे में ज़ीरो पर आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। विराट कोहली इस सीरीज में लगातार दूसरी बार 0 पर आउट हुए हैं। विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर यह साफ झलक रहा है कि वह क्रीज पर काफी मुश्किलों का सामना करन रहे हैं। एडिलेड जैसे वेन्यू पर विराट कोहली के बल्ले से काफी ज्यादा रन आए है, लेकिन आज 0 पर आउट होना फैंस को काफी निराश कर गया। इस मैच में उन्हें जेवियर बार्टलेट ने आउट किया।
विराट कोहली के पास अब सिर्फ एक मैच इस सीरीज में बचा है। इसके बाद वह सीधे एक महीने बार वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है, ऐसे में विराट कोहली को अगर टीम में बने रहना है तो उन्हें रन बनाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button