अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की हुई मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर हवाई हमले किए, जिसमें 19 लोग मारे गए। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने आतंकी कैंपों को निशाना बनाया, जबकि अफगान तालिबान ने इसे नागरिक ठिकानों पर हमला बताया। तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण हमला किया है, जिसमें 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के इस हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच सकता है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनसे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है, वहीं अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर अफगान टेरेटरी में घुसपैठ की है। अधिकारी इन हमलों में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हालांकि अफगान तालिबान की ओर से कोई तत्कालिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई हाल ही में उसके देश में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई है। एक बयान में कहा गया, “पाकिस्तान के पास पुख़्ता सबूत हैं कि ये आतंकवादी हमले ख़्वारिज ने अपने अफ़ग़ानिस्तान स्थित लीडरशिप और हैंडलर्स के निर्देश पर किए. इन हमलों की ज़िम्मेदारी अफ़ग़ानिस्तान स्थित पाकिस्तानी तालिबान, जो फ़ितना अल ख़्वारिज से जुड़े हैं, उनके सहयोगी संगठनों और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ ख़ोरासान प्रांत ने भी ली है।”

पाकिस्तान ने कहा कि उसने कई बार अफ़ग़ान तालिबान सरकार से कोई ठोस क़दम उठाने की मांग की लेकिन इन समूहों के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button