कुरआन हाथ में लेकर ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली

अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की शपथ कुरान पर अपना हाथ रखकर ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह ओल्ड सिटी हॉल स्टेशन पर आयोजित हुआ।
34 साल के ज़ोहरान ममदानी पिछले 100 साल से भी अधिक समय में न्यूयॉर्क के सबसे युवा और पहले मुसलमान मेयर हैं। वह न्यूयॉर्क के मेयर बनने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति भी हैं।
न्यूयॉर्क में पिछले साल नवंबर महीने में चुनाव हुआ. मेयर पद के लिए मुख्य मुक़ाबला ज़ोहरान ममदानी और एंड्रयू कुओमो के बीच था। ममदानी से डेमोक्रेट प्राइमरी में हारने के बाद कुओमो इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से कर्टिस स्लिवा उम्मीदवार थे।
डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट विचारधारा से जुड़े ममदानी ने अमेरिका के सबसे महंगे शहरों में से एक न्यूयॉर्क में महंगाई और जीवनयापन की लागत को लेकर बड़े वादों के साथ चुनाव लड़ा था। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने शहर की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू कर दिया।
कई मायनों में ऐतिहासिक मेयर बने जोहरान ममदानी34 वर्षीय जोहरान ममदानी युगांडा में जन्मे प्रवासी हैं। वे न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, पहले दक्षिण एशियाई मेयर और पिछले सौ वर्षों में सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं। उनकी जीत को अमेरिकी राजनीति में एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button