बांग्लादेश हिंसा के विरोध में लंदन उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

लंदन में बांग्लादेस उच्चायोग के बाहर भारतीय और बांग्लादेशी हिंदू समुदायों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बांग्लादेशमें हालिया दिनों में अल्पसंख्यकों पर हिंसा देखने को मिली है। इसी को लेकर लंदन में रहने वाले हिंदू बांग्लादेश के दूतावास के सामने जमा हुए। ये लोग बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और बांग्लादेश के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ देर के लिए तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बताया गया है कि प्रदर्शन में खालिस्तानी संख्या में कम थे लेकिन वह तैयारी से आए थे और झंडे बैनर लिए हुए थे।
बंगाली हिंदू आदर्श संघ (बीएचएस) ब्रिटेन के सदस्यों ने शनिवार को लंदन में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया है। संगठन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान डिजिटल वैन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से संबंधित आंकड़े प्रदर्शित किए गए। इनमें बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदू कैसे कम होते जा रहे हैं।
बीएचएस ब्रिटेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सैकड़ो लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। ये सभी लोग बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने और मानवाधिकारों के हनन के लिए जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर एकजुट हैं। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button