पीएम नरेंद्र मोदी इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व में पीएम मोदी के योगदान के लिए दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।
सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस सम्मान को भारत और इथियोपिया के बीच वर्षों से संबंधों को मजबूत करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन दौरे के बाद मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने राजधानी अदीस अबाबा में उनका स्वागत किया और ख़ुद गाड़ी चलाकर शहर के साइंस म्यूज़ियम ले गए।
भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग बढ़ाने को लेकर वार्ता हुई और कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश आपसी रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने पर सहमत हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button