अफगान विदेश मंत्री की दिल्ली यात्रा के बाद भारत ने काबुल में खोला दूतावास

काबुल में भारत के दूतावास के फिर से खोलने पर तालिबान ने कहा है कि यह भारत‑अफगानिस्तान के संबंधों में नया मील पत्थर हो सकता है। इससे दोनों देशों के आर्थिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहन मिलेगा।

अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने काबुल स्थित भारतीय तकनीकी मिशन को दूतावास में अपग्रेड करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। कतर में काबुल के राजदूत सुहैल शाहीन ने कहा कि भारत का यह कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में मदद करेगा। शाहीन ने भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अफगानिस्तान सभी मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी।
द हिंदू को दिए एक बयान में, तालिबान प्रशासन के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता शाहीन ने भारत के फैसले पर कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य पटरी पर लाने, विश्वास बनाने, व्यापार और सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए यह एक उचित कदम है। मैं नई दिल्ली के इस फैसले का स्वागत करता हूं।’
भारत ने साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के आने के बाद अपने राजनयिकों को काबुल दूतावास से वापस बुला लिया था। वहीं, जून 2022 में भारत ने तकनीकी टीम को अफगानिस्तान भेजा था, जिन्होंने वहां पर सीमित स्तर पर अपनी मौजूदगी को दोबारा स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button