UP के 14 जिलों में BJP जिलाध्यक्ष की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की है. यूपी बीजेपी चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के हस्ताक्षर से यह लिस्ट जारी की गई है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. 14 जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कर दी है. बीजेपी ने जिलाध्यक्ष का जिले स्तर पर चुनाव कराया था. इस चुनाव के बाद नामों का ऐलान लंबे समय से अटका हुआ था. आज 14 नामों के ऐलान के साथ माना जा रहा है कि अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम भी बहुत जल्द घोषित किए जायेंगे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा.
इस लिस्ट की एक ख़ास बात ये है कि BJP ने जिलाध्यक्ष के नामों के आगे उनके वर्ग यानी जाति वर्ग की भी घोषणा की है. नामों के आगे अनुसूचित जाति, पिछड़ा, सामान्य लिखकर पार्टी ने नामों की घोषणा की है. जिन 14 जिलों के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है, उनमें 7 में सामान्य वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं.
यूपी में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर भाजपा ने अपने संगठन को मजबूती प्रदान की है. राज्य के अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button