गोरखपुर में वीडियोकॉन अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी, 6000 लोगों को मिलेगा रोजगार

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माता वीडियोकान गोरखपुर के धुरियापार में 1100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। यहाँ टीवी, रेफ्रिजरेटर और मोबाइल फोन बनेंगे। गीडा द्वारा 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना से लगभग 6000 लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।

गोरक्षनगरी में अडाणी, पेप्सिको और कैम्पा के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी वीडियोकॉन भी निवेश करने जा रही है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के धुरियापार क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीडियोकॉन करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश से विशाल विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना से गोरखपुर न केवल पूर्वांचल बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन केंद्र के रूप में उभरेगा।
वीडियोकॉन की ओर से प्रस्तावित इस अत्याधुनिक प्लांट में घरेलू उपयोग के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इसमें टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और मोबाइल फोन जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी ने यहां प्रतिवर्ष छह लाख रेफ्रिजरेटर के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button