भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब के बीच यह आपसी छूट व्यापक यात्रा सहयोग की दिशा में एक कदम के रूप में काम कर सकती है। दोनों देशों के बीच यात्रा अधिक सुगम होने से नागरिकों को फायदा होगा।

भारत और सऊदी अरब के संबंधों में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। दोनों देशों ने वीजा से जुड़े समझौते पर दस्तखत किए हैं। इस समझौते में कुछ पासपोर्ट धारकों को शॉर्ट-स्टे वीजा की जरूरत से छूट दी गई है। रियाद में विदेश मंत्रालय के दफ्तर में साइन किया गया यह समझौता दोनों देशों के बीच आधिकारिक मेलजोल को आसान करने के लिए किया गया है। इसे सऊदी-भारत वीजा छूट समझौते का नाम दिया गया है।
इसके तहत दोनों देशों के राजनयिक, विशेष और आधिकारिक पासपोर्ट धारक छोटी अवधि के लिए वीजा के बिना रियाद और नई दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे।
यह समझौता नौकरशाही की बाधाओं को दूर करने के लिए किया गया है। भारत और सऊदी अरब ने अब आधिकारिक तौर पर कुछ खास पासपोर्ट धारकों को छोटी अवधि के वीजा की आवश्यकता से छूट देने वाले आपसी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे नई दिल्ली और रियाद के बीच राजनयिक संबंध नए मुकाम पर पहुंच गए हैं।
सऊदी अरब विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री अब्दुलमाजीद अल-स्मरी और भारतीय राजदूत डॉक्टर सुहेल एजाज खान ने डील पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button