गोरखपुर रेलवे में लिनेन चोरी का बड़ा खुलासा, 3 करोड़ से अधिक का नुकसान

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर और ऐशबाग लाउंड्री से पांच साल में लगभग 3 करोड़ 73 हजार रुपये के लिनेन गायब हो चुके हैं। संसद में यह मामला उठने के बाद रेलवे बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं

गोरखपुर रेलवे और ट्रेनों के एसी कोच से लिनेन (Linen – चादर, तौलिया, कंबल, तकिया कवर) चोरी होने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पिछले 5 वर्षों में करीब 3 करोड़ 73 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों से लिनेन गायब होने का मामला संसद में उठा है। एक सांसद के सवाल पर रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल समेत सभी मंडलों से लिनेन का हिसाब मांगा है। लखनऊ मंडल ने गोरखपुर और ऐशबाग लाउंड्री में गायब होने वाले लिनेन का हिसाब रेलवे बोर्ड को भेजा है।

रेलवे प्रशासन भी लिनेन चोरी की घटनाओं को रोकने के प्रयास कर रहा है। अब प्रत्येक कोच में अटेंडेंट चलने लगे हैं। प्रत्येक ट्रेन में एक सुपरवाइजर स्तर का रेलकर्मी भी चल रहा है, जो लिनेन के साथ आन बोर्ड हाउसकीपिंग की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button