पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे विदेश मंत्री जयशंकर

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका में खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसे नई दिल्ली की कूटनीतिक पहल माना जा रहा है।

बांग्लादेश के साथ संबंधों में आई कड़वाहट को कम करने की दिशा में नई दिल्ली ने एक बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार 31 दिसंबर को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (BNP) अध्यक्ष खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे
बांग्लादेश की राजनीति की मजबूत पहचान और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का मंगलवार तड़के ढाका में निधन हो गया था। वह 80 वर्ष की थीं। खालिदा जिया का निधन ऐसे समय में हुआ है जब उनके बेटे और बीएनपी के प्रभावी प्रमुख तारिक रहमान 17 साल का निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटे हैं।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया के जनाज़े की नमाज़ बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे बांग्लादेश के संसद भवन के साउथ प्लाजा में पढ़ी जाएगी। देश के अलग-अलग इलाक़ों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। बीबीसी के एक संवाददाता ने बताया कि कई लोग सुबह चार बजे ही उस जगह पहुंच रहे हैं, जहां से ख़ालिदा ज़िया का जनाज़ा निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button