
शानदार ऑफ़र के साथ इंडिगो की ‘महासेल’
इंडिगो एयरलाइंस ने नए साल की शुरुआत से पहले हवाई सफर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीमित समय के लिए लाई गई इस खास सेल में देश और विदेश, दोनों रूट्स पर बेहद किफायती किरायों की पेशकश की जा रही है खास बात ये है कि सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि सफर से जुड़ी कई अतिरिक्त सुविधाओं पर भी भारी छूट का मौका मिल रहा है।
इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए सेल इंटू 2026’ नाम से एक खास सेल लॉन्च की है। यह सेल 13 जनवरी शुरू होकर 16 जनवरी तक बुकिंग के लिए खुली रहेगी, जिसमें यात्री 20 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक के सफर का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि टिकट उड़ान की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले बुक किया जाए। कंपनी ने यह सुविधा अपने सभी बुकिंग चैनल्स पर मुहैया करा दी है।
सस्ते किरायों के अलावा, एयरलाइन ने कई खास अतिरिक्त सेवाओं (Ancillary services) पर भी छूट का पिटारा खोल दिया है। यात्रियों को चुनिंदा ‘सिक्स-ई ऐड-ऑन्स’ (6E Add-ons) सेवाओं पर 70% तक की बड़ी बचत करने का मौका मिलेगा, साथ ही प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज (Pre-paid excess baggage) पर 50% और स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन (Standard seat selection) पर 15% तक की रियायत दी जाएगी। आरामदेह सफर चाहने वालों के लिए चुनिंदा घरेलू रूटों पर ज्यादा लेगरूम वाली इमरजेंसी एक्सएल (Emergency XL) सीटें भी मात्र ₹500 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगी।
छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए है. सेल के दौरान 0 से 24 महीने तक के शिशु (Infants) घरेलू उड़ानों में मात्र ₹1 के टोकन किराए पर यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए बस एक छोटी सी शर्त यह है कि टिकट इंडिगो के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट जैसे डायरेक्ट चैनल्स (Direct channels) के जरिए ही बुक किया गया हो।

