
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बनें
पीएम मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। दरअसल सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ के पार चली गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फ़ॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.
वे इस प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था. पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज़्यादा सक्रिय और लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है.
प्रमुख वैश्विक नेताओं में अब पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. इस प्लेटफ़ॉर्म पर उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज़्यादा है. इतना ही नहीं अन्य शीर्ष पांच वैश्विक नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है.
भारतीय नेताओं की तुलना में भी पीएम मोदी बहुत आगे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स 1.6 करोड़ हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 1.2 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।.

