“पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा” – राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, "पीओके अपने आप आएगा. पीओके में अब मांग होने लगी है. पीओके को हमला कर हड़पने की ज़रूरत नहीं है, वह हमारा है. पीओके के लोग स्वयं यह कहेंगे कि मैं भी भारत हूं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को दौरे पर हैं. वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर ‘कब्ज़े के लिए हमला करने की ज़रूरत नहीं’ है, वह ‘भारत का हिस्सा’ है.

राजनाथ सिंह ने कहा, “पीओके अपने आप आएगा. पीओके में अब मांग होने लगी है. पांच साल पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि पीओके को हमला कर हड़पने की ज़रूरत नहीं है, वह हमारा है. पीओके के लोग स्वयं यह कहेंगे कि मैं भी भारत हूं. और वो दिन आने वाला है.”

भारतीय समुदाय से चर्चा में रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में भारत की बात को दुनियाभर में सुना जाता है.

राजनाथ सिंह ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद बढ़ा है. पहले इंटरनेशनल फ़ोरम में भारत कुछ बोलता था, तो भारत की बातों को जितना गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए था, नहीं लिया जाता था.”

“आज, इंटरनेशनल फ़ोरम पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है. पहले ऐसे हालात नहीं थे.”

रक्षा मंत्री ने कहा कि जिओपॉलिटिकल और ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद भारत आज तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button