जनगणना 2027 की प्रक्रिया आज से शुरू

यदि कपल खुद को एक 'स्थिर रिश्ते' (stable union) में मानता है, तो जनगणना फॉर्म में उन्हें विवाहित के रूप में दर्ज किया जाएगा

देश की जनगणना 2027 की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. यह दुनिया का सबसे बड़ा जनगणना अभ्यास होगा और पहली बार इसे पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराया जाएगा. यह भारत की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है.
इस बार जनगणना में स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है, जिससे नागरिक खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे. जनगणना 2027 की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि (00:00 बजे) होगी. हालांकि, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फीले गैर-समकालिक क्षेत्रों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तय की गई है.
जनगणना 2027 के Self-Enumeration Portal (स्व-गणना पोर्टल) पर एक नया FAQ अपडेट हुआ है. इसके मुताबिक: अगर कोई कपल लिव-इन रिलेशनशिप में है और वे खुद को एक-दूसरे के प्रति कमिटेड मानते हैं, तो वे जनगणना में खुद को ‘विवाहित’ (Married) के रूप में दर्ज करा सकते हैं.
इसके लिए किसी मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी; यह पूरी तरह आपके खुद के बयान पर आधारित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button