ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान

अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान में गिरे F-15 लड़ाकू विमान के लापता क्रू सदस्य की तलाश कर रही हैं। अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के ऊपर गिरे F-15 लड़ाकू विमान के एक क्रू सदस्य की तलाश में जुटी हुई हैं।

ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया है। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिरने वाला पहला फाइटर जेट F-35 नहीं बल्कि F-15E है।
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार F-15E फाइटर जेट्स के एक पायलट को ईरान से रेस्क्यू कर लिया है जबकि एक और पायलट की तलाश में ऑपरेशन चला रहा है।
वहीं, ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने की घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रम्प ने कहा, “हम युद्ध में हैं।”
रिपोर्ट के अनुसार, एक संक्षिप्त फ़ोन इंटरव्यू में राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या आज की घटनाओं का बातचीत पर कोई असर होगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं. नहीं, यह जंग है हम जंग में हैं।”
ईरान ने शुक्रवार को एक अमेरिकी एफ़-15 लड़ाकू विमान को गिराने का दावा किया था। बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ ने दो सूत्रों से इसकी पुष्टि की थी।
सूत्रों ने सीबीएस न्यूज़ को यह भी बताया कि गिराए गए एफ़-15 लड़ाकू विमान के चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है और दूसरे पायलट को खोजने के लिए अब भी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button