अमेरिका का दावा ईरान में लापता एयरमैन को सुरक्षित बचाया

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, लापता पायलट (वेपन सिस्टम ऑफिसर) को दक्षिण ईरान से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान में लापता अमेरिकी वायु सेना के एयरमैन (पायलट) को एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया है। यह पायलट एफ-15ई फाइटर जेट के गिराए जाने के बाद से लापता था। यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद खतरनाक और चुनौतीपूर्ण था, जिसे अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने अंजाम दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक एयरमैन ईरान के पहाड़ी इलाके में करीब दो दिन तक छिपकर रहा। उसने अपने सर्वाइवल गियर, GPS ट्रैकर, बीकन और एन्क्रिप्टेड रेडियो के जरिए अमेरिकी सेना से संपर्क बनाए रखा। इससे उसकी लोकेशन ट्रैक कर रेस्क्यू प्लान किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन रात के अंधेरे में किया गया, जिसमें कई एयरक्राफ्ट और स्पेशल फोर्स शामिल थीं। ऑपरेशन के दौरान फायरिंग भी हुई। स्पेशल पैरारेस्क्यू यूनिट्स ने दुश्मन इलाके में घुसकर एयरमैन को सुरक्षित बाहर निकाला। एयरमैन घायल है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ईरान में अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तेहरान से आई रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे अमेरिकी एयरमैन को बचाए जाने की खबरों पर ईरानी अधिकारियों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button