पुतिन ने दिया अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने का ऑफ़र

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता से दुनिया को उम्मीद बंधी थी कि ये युद्ध अब समाप्त हो जाएगा, मगर इसके बेनतीजा होने से दुनिया की चिंता बढ़ गई है. यूरोपीय संघ से लेकर ब्रिटेन तक ने इस पर चिंता जताई है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को अमेरिका के साथ शांति वार्ता में मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया है.
क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दोनों नेताओं ने इस्लामाबाद में हुई बातचीत को लेकर फ़ोन पर चर्चा की.
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ते से समाधान खोजने और मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं, ताकि पश्चिम एशिया में न्यायपूर्ण और लंबे समय तक शांति कायम हो सके.
उन्होंने कहा कि इसके लिए रूस क्षेत्र के सभी साझेदारों से संपर्क बनाए रखेगा.
मसूद पेज़ेश्कियान ने व्लादिमीर पुतिन और रूस के सभी ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं.
गौरतलब है अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में वार्ता हुई, जिसकी मध्यस्थता पाकिस्तान ने की. लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही.
क्रेमलिन ने दोनों नेताओं की बातचीत का विवरण देते हुए बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संघर्ष के राजनीतिक और राजनयिक समाधान की खोज में और अधिक सहयोग देने तथा मध्य पूर्व में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों में मध्यस्थता करने की अपनी तत्परता पर जोर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button