
IPL के 34वें मुकाबले में छाए विराट कोहली, 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर
विराट कोहली IPL इतिहास में 5 बार एक सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, साथ ही उन्होंने 300 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। वे लीग में 9 हजार रन के करीब भी पहुंच गए हैं और इस बड़े माइलस्टोन से महज 11 रन दूर हैं।
कोहली ने शुक्रवार को 8 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 800 चौके भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 807 चौके लगाए हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं, जिन्होंने 768 चौके लगाए हैं। 663 चौकों के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं।

