एक सर्वे के मुताबिक़ ट्रंप अपनी लोकप्रियता के सबसे निचले स्तर पर

लगातार घटती रेटिंग के बीच नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी की चिंता बढ़ गई है।

डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार घट रही है. ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग उनके मौजूदा कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और मार्केट रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म IPSOS के ताजा सर्वे के मुताबिक, केवल 34% अमेरिकी ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट हैं. इससे पहले अप्रैल के मध्य में हुए सर्वे में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 36% थी.

सर्वे के मुताबिक, केवल 22% लोगों ने महंगाई और कॉस्ट ऑफ ​लिविंग को संभालने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप के प्रदर्शन को सही ठहराया है, जो पहले 25% था. अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 40% से ज्यादा बढ़कर करीब 4.18 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई हैं. इसका सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है. यह स्थिति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के लिए भी चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन में सत्ता गंवाने का खतरा बढ़ गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button