ZEE को 2034 तक का सभी फीफा वर्ल्ड कप प्रसारित करने का अधिकार मिला

भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एक चैनल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत में प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी को 2034 तक फीफा के 38 अन्य टूर्नामेंटों के भी अधिकार मिले हैं।

फीफा विश्व कप 2026 के भारत में प्रसारण को लेकर चल रही अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। ‘जी एंटरटेनमेंट’ ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण अधिकार हासिल करने का एलान किया। यह टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होने जा रहा है।

यह समझौता सिर्फ फीफा विश्व कप 2026 तक सीमित नहीं है। डील के तहत जी को 2034 तक फीफा के 38 अन्य आयोजनों के प्रसारण अधिकार भी मिले हैं। इसका मतलब है कि आने वाले आठ वर्षों तक भारतीय दर्शकों को फीफा के कई प्रमुख टूर्नामेंट देखने के लिए एक स्थायी मंच मिल जाएगा। इससे देश में फुटबॉल के प्रसार और लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

फुटबॉल और अन्य खेलों के प्रसारण को मजबूत करने के लिए जी एंटरटेनमेंट ने चार नए स्पोर्ट्स चैनलों की शुरुआत का भी एलान किया है। कंपनी ने बताया कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 2, यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 2 एचडी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का मानना है कि फीफा टूर्नामेंटों के साथ यह नेटवर्क भारतीय खेल दर्शकों के लिए एक व्यापक मंच तैयार करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button