सहारा रेगिस्तान में गाड़ी ख़राब होने से प्यास से 50 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान के सुनसान इलाके में एक ट्रक के खराब हो जाने के बाद 50 लोगों की प्यास से तड़प-तड़पकर मौत हो गई। नाइजर के अगाडेज क्षेत्र के गवर्नरेट ने इस भयानक घटना की पुष्टि की है।

सहारा रेगिस्तान के सुनसान इलाके में एक ट्रक के खराब हो जाने के बाद 50 लोगों की प्यास से तड़प-तड़पकर मौत हो गई। नाइजर के अगाडेज क्षेत्र के गवर्नरेट ने इस भयानक घटना की पुष्टि की है।

मृतक सभी नाइजर के नागरिक थे, जो माली में एक मुस्लिम धार्मिक त्योहार मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। ट्रक माली के तेलहान्देक शहर से रवाना हुआ था, लेकिन असमका बॉर्डर से लगभग 80 किलोमीटर दूर रेगिस्तान में रास्ता भटक गया और बीच रेगिस्तान में पूरी तरह खराब हो गया।

राहत टीम को मौके पर ट्रक के आसपास और नीचे बिखरी हुई लाशें मिलीं। शवों को वहीं सामूहिक कब्रों में दफनाया गया। दो यात्रियों ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने झुलसाती गर्मी में 50 किलोमीटर पैदल चलकर पानी का स्रोत ढूंढा और असमका पहुंचकर प्रशासन को सूचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button