
गोरखपुर: देर रात हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
गोरखपुर में देर रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री की कमी आ सकती है।
गोरखपुर में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर बारिश के बीच लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाते देखा गया। यही हाल शहर के अलग अलग हिस्सों का भी था। बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर में आसमान में बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोग छाता और रेनकोट का सहारा लेते नजर आए।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

