
भारत के तहसीन फीफा वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा होंगे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पासपोर्ट धारक फुटबॉलर तहसीन जमशेद खेलते दिखाई देंगे. तहसीन जमशेद कतर की टीम की तरफ से मैदान पर दम दिखाएंगे. तहसीन की फैमिली केरल की रहने वाली है.
फीफा वर्ल्ड कप आगाज हो चुका है. भले ही वर्ल्ड कप में भारतीय टीम नहीं खेल रही है. लेकिन भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता किसी से कम नहीं हैं. इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक खुशखबरी है. भारतीय मूल के फुटबॉलर वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे. इस भारतीय मूल के खिलाड़ी तहसीन मोहम्मद है. तहसीन कतर की नेशनल फुटबॉल टीम में चुना गया है. तहसीन पहले भारतीय पासपोर्ट धारक खिलाड़ी हैं, जो फीफा वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे.
तहसीन जमशेद की भारत से जड़े कन्नूर/थलास्सेरी (केरल) से जुड़ी हैं. महज़ 19 वर्ष की उम्र में तहसीन को कतर की फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मुख्य स्क्वाड में शामिल किया गया है और यह अपने आप में ऐतिहासिक बात है. फ्रांस के विकास धोरासू (2006) के बाद वह वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने वाले एक और खिलाड़ी बने हैं. जमेशद के पिता पिता जमशेद थचनकंडी केरल के थलास्सेरी से हैं और खुद एक पूर्व फुटबॉलर रह चुके हैं, जो 1996 में दोहा चले गए थे. तहसीन कतर की मशहूर एस्पायर एकेडमी के प्रोडक्ट हैं और वर्तमान में कतर स्टार्स लीग के टॉप क्लब अल-दुहैल के लिए खेलते हैं.

