
NEET री-एग्जाम आज, 23 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे
NTA ने NEET-UG री-एग्जाम के नियमों में बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है।
देश भर में आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा होने वाली है। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पेन-पेपर मोड में हो रही परीक्षा के लिए 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं।
NTA ने परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा दो बजे से होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है बच्चों को बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा में बैठना चाहिए
NTA ने NEET-UG री-एग्जाम के नियमों में बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (3 घंटे 15 मिनट) तक चलेगी। PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

