गोरखपुर में नवरात्र अष्टमी से पहले खुले मां दुर्गा के पट, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन
गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोले गए। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और बाहर लगे मेलों का आनंद उठाया। लोको ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी और अन्य बंगाली रीति से स्थापित पूजा स्थलों पर मंत्रोच्चार के साथ देवी की आराधना की गई।
आयाम स्वरूप, गोरखपुर| गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन माता दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खोला गया। सोमवार को श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर माता की आराधना की और पंडालों के बाहर लगे मेलों का आनंद लिया।
स्थानीय रीति से आयोजित पूजा
स्थानीय परंपरा के तहत गोलघर काली मंदिर, धर्मशाला, बेतियाहाता, असुरन, रेलवे स्टेशन रोड और गोरखनाथ क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं के पट खोले गए। लोको ग्राउंड में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
बंगाली रीति से हुई पूजा-अर्चना
बंगाली परंपरा के अनुसार कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी और एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कालीबाड़ी मंदिर में स्थापित प्रतिमा की आराधना भी आस्था और श्रद्धा के साथ की गई।

