सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापसी होगी, CJP ने दी फिर से आंदोलन की चेतावनी

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने स्पष्ट किया कि दिल्ली पुलिस और सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद यह आश्वासन मिला है कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस होंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारियों और आयोजकों पर दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए मंगलवार यानी आजभर की मोहलत दी है और मांग पूरी न होने पर फिर से सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

सीजेपी ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर चला 36 दिवसीय धरना खत्म होने से पहले सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत में इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। इसमें सहमति बनी थी कि देशभर में प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी एफआइआर वापस ली जाएंगी।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने CJP को कानूनी सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, कार्रवाई के सबूत सुरक्षित रखने के लिए ‘साक्षी’ नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button