
भारत और चीन फिर से खोलेंगे एतिहासिक व्यापारिक रूट
भारत और चीन के बीच नाथू ला दर्रे से 6 साल बाद सीमा व्यापार शुरू होने जा रहा है। यह दर्रा ऐतिहासिक सिल्क रूट का हिस्सा हुआ करता था, जिसके जरिए तिब्बत, भारत और दक्षिण पूर्व के एशिया के देशों से जुड़ा था।
भारत और चीन के बीच छह साल के अंतराल के बाद 1 अगस्त 2026 से नाथू ला पास के जरिए सीमा व्यापार दोबारा शुरू हो रहा है। यह व्यापार कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 से बंद था।
यह दर्रा ऐतिहासिक सिल्क रूट का हिस्सा हुआ करता था, जिसके जरिए तिब्बत, भारत और दक्षिण पूर्व के एशिया के देशों से जुड़ा था।
1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद चार दशकों से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद नाथू ला दर्रे के जरिए सीमा व्यापार को 6 जुलाई 2006 को फिर से खोला गया था। इससे दोनों देशों में दर्रे के आस-पास इलाकों में आर्थिक समृद्धि लाने में मदद मिलने की भी उम्मीद थी। इस रास्ते से बॉर्डर ट्रे़ड आधिकारिक तौर पर साल के छह महीने, मई से नवंबर तक खुला रहता है। हालांकि, कोविड के दौरान 2020 में इसे फिर से रोक दिया गया।

