हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में लगी आग, कम से कम 20 यात्रियों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद-,बंगलूरू हाईवे पर हुआ। यह बस बंगलूरू से हैदराबाद जा रही थी।

हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं. यह हादसा शुक्रवार तड़के कर्नूल ज़िले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुआ, जब बस में आग लगने के बाद वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हादसे के समय बस में लगभग 42 यात्री सवार थे.
बीबीसी तेलुगू की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह आशंका जताई गई है कि एक बाइक बस से टकराकर उसके नीचे चली गई और फिर तेल टैंक से टकरा गई, जिससे आग लग गई. स्थानीय प्रशासन ने अभी इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद शहर के थे. पुलिस के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाज़ा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. अधिकांश बचे यात्रियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर फरार हो गए.
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कर्नूल दुर्घटना को लेकर एक्स पर लिखा है, “कर्नूल ज़िले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई भीषण बस आग की दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी.”
हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button