हापुड़ में लगी भीषण आग, 70 झोपड़ियां चपेट में

हापुड़ के पिलखुवा नगर के मोदीनगर रोड पर कूड़ा बीनने वाले लोगों की झुग्गियों में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटों से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई।

हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मोदीनगर रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री के पास झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

सुबह करीब 9 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते करीब 70 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में प्लास्टिक, पॉलिथीन और कबाड़ जैसी चीजें मौजूद थीं, जो आग को और तेजी से फैलाने का कारण बनीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के गोदाम और फैक्ट्रियां भी इससे अछूती नहीं रहीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंच गए। करीब आठ दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने झुग्गियों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत और बचाव कार्य के दौरान काफी सतर्कता बरती गई।

क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने मौके पर पहुंचकर पूरे बचाव अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे और आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button