रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का PM मोदी भी गवाह बनें। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहे हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा को पद और गोपनीयता के तौर पर शपथ दिलाई गई।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बाद मंगल पांडेय, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button