एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं

एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। स्पेसएक्स की लिस्टिंग के साथ ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूर-दूर तक कोई उनके आसपास नहीं है। उनकी नेटवर्थ दुनिया के 20 देशों को छोड़कर बाकी सबकी जीडीपी से ज्यादा है।

एलन मस्क अपनी रॉकेट और एआई कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) के रिकॉर्ड आईपीओ और शानदार मार्केट डेब्यू के बाद दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ (1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले) बन गए हैं।

*ये दौलत इतनी ज्यादा है कि दुनिया के 20 देशों को छोड़कर बाकी सबकी जीडीपी से ज्यादा है* । अगर मस्क पानी की तरह पैसा बहाना शुरू करें और रोजाना ₹229 करोड़ यानी हर घंटे हर घंटे 10 लाख डॉलर यानी 9.54 करोड़ रुपये भी खर्च करें तो भी उनकी इस पूरी नेटवर्थ को खत्म होने में 114 साल का लंबा वक्त लग जाएगा। यानी पीढ़ियां बीत जाएंगी, लेकिन पैसा खत्म नहीं होगा।

दुनिया की कुल आबादी करीब 8.2 अरब है। अगर $1 ट्रिलियन को पूरी आबादी में बांटा जाए, तो हर व्यक्ति के हिस्से में करीब $122 आएंगे। आज दुनिया में केवल 21 देशों की जीडीपी एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। अमेरिका $32.38 ट्रिलियन के साथ पहले और चीन$20.85 ट्रिलियन के साथ दूसरे नंबर पर है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर है। अगर मस्क एक देश होते तो दुनिया की 22वीं बड़ी जीडीपी होते। उनसे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, यूके, भारत, फ्रांस, इटली, रूस, ब्राजील, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, स्पेन, साउथ कोरिया, तुर्की, इंडोनेशिया, नीदरलैंड्स, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button