मदरसों के लिए नया नियम! ATS को देनी होगी सभी छात्रों और मौलानाओं की हर जानकारी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी ATS अलर्ट हाई अलर्ट पर है ATS ने अब यूपी के मदरसों की जांच तेज कर दी है। ATS ने मदरसों से छात्रों और मौलवियों की पूरी जानकारी मांगी है।

यूपी ATS के आदेश पर बांदा में मदरसों की जांच शुरू की गई जिसमें मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच-पड़ताल होगी। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एजेंसियों ने मदरसों में मोबाइल नंबर, आधार और पहचान संबंधी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह, मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्रों का विवरण और मोबाइल नंबर भी सूचीबद्ध कर जमा किया जाना अनिवार्य किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह प्रक्रिया केवल डाटा संग्रह या सर्वे नहीं, बल्कि सुरक्षा ऑडिट का हिस्सा है, ताकि किसी भी संस्थान में संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी को समय रहते पहचाना जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में कुछ मदरसों और प्राइवेट धार्मिक संस्थानों में “बाहरी” राज्यों के युवाओं की बढ़ती आवाजाही पर खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरती है। इसी सिलसिले में ATS को मदरसों के व्यापक बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button