
मीराबाई चानू ने लगाई हैट्रिक, लगातार लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल आ गया है और कुल तीसरा पदक है।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल आ गया है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में 22kg के अंतर से गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल 190kg (85 स्नैच, 105 क्लीन एंड जर्क) का भार उठाया और लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सोना जीता।
मीराबाई चानू ने सिर्फ गोल्ड ही नहीं जीता, बल्कि उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बुरी तरह पीछे छोड़ दिया। उन्होंने सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी से 22 किलो अधिक वजन उठाकर जीत हासिल की। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का यह तीसरा मेडल है। इससे पहले झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल और ऋषिकंत सिंह ने पुरुषों की 60 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था।
चानू ने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपने पहले प्रयास के लिए 105 kg वजन चुना। वह अपने पहले प्रयास में 105 kg वजन नहीं उठा पाईं। दूसरे प्रयास में उन्होंने यह वजन उठाया और इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता।

