गोरखपुर के 2 प्रोजेक्ट्स के लिए सीएम ने अफसरों को दी टाइमलाइन

गोरखपुर में यूपी सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट्स, UP SSF की दूसरी बटालियन और 838 करोड़ की फोर-लेन सड़क को जून 2026 तक पूरा कराने में जुटी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तेजी से काम कराने और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UP SSF) की दूसरी बटालियन और फोर-लेन रोड के काम को पूरा करने के लिए एक समय सीमा तय कर दी है.
गोरखपुर में 343 करोड़ रुपये की लागत से UP SSF की सेकेंड बटालियन का काम तेजी से चल रहा है. इसमें 50 हेक्टेयर में अत्याधुनिक आवासीय और अनावासीय भवन बन रहे हैं. अगले साल बारिश के मौसम में इसका काम बाधित न हो इसके लिए सीएम ने जून 2026 तक प्रशासनिक भवन, बैरक और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने का निर्देश दिया है.
गोरखपुर के बलापार-टिकरिया-गंगी बाजार मार्ग पर बन रही 838.05 करोड़ रुपए लागत की फोर-लेन सड़क के काम में भी तेजी लाने को कहा गया है. रोड का निर्माण जून 2026 तक पूरा करना है. भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया में भी अधिकतर प्रभावित लोगों को भुगतान किया जा चुका है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभी तक सड़क निर्माण में 10 प्रतिशत फिजिकल प्रगति हो चुकी है और 500 मजदूर काम कर रहे हैं. सीएम ने स्ट्रांग मैनपावर और मशीनरी का इस्तेमाल बढ़ाने और समय-सीमा में काम पूरा करने को प्राथमिकता देने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button