
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी आज, pm ने दी बधाई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल के साथ आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज 23 नवंबर को म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास संदेश के माध्यम से मंधाना और पलाश को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को होगी। इस शुभ और खुशी के मौके पर मंधाना और मुच्छल परिवारों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जिंदगी के हर मौसम में हाथ में हाथ डालकर चलते हुए, इस जोड़े को एक-दूसरे की मौजूदगी में ताकत मिले और उनके दिल, दिमाग और आत्मा में तालमेल हो। उनके सपने आपस में जुड़ें और साथ-साथ बढ़ें, उन्हें खुशी और गहरी समझ से भरे भविष्य की ओर ले जाएं।”
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, शुरुआत में उन्होंने अपना रिलेशन प्राइवेट रखा था। 2024 में इनके रिलेशन का खुलासा हुआ था। पलाश मुच्छल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में घुटने पर बैठकर स्मृति मंधाना को प्रपोज किया था।

