
पोप लियो 14वें ने नाइजीरिया स्कूली बच्चों की रिहाई की अपील किया
नाइजीरिया में बीते दिनों एक कैथोलिक स्कूल से 300 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को अगवा कर लिया गया। नाइजीरिया की कैथोलिक स्कूल के छात्रों-शिक्षकों को रिहा करने की अपील 50 बच्चे किडनैपर्स के चंगुल से निकले
नाइजीरिया के नाइजर में बंदूकधारियों ने एक कैथोलिक संस्थान पर शुक्रवार को हमला कर 303 स्कूली छात्रों और 12 अध्यापकों का अपहरण कर लिया। देश के ‘क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया’ (सीएएन) ने यह जानकारी दी है। इसे अब तक की सबसे बड़ी मास किडनैपिंग बताया जा रहा है। अभी तक किसी भी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमला और अपहरण की यह घटना ‘सेंट मैरीज स्कूल’ में हुई, जो अग्वारा स्थानीय सरकार के पापिरी समुदाय में स्थित एक कैथोलिक संस्थान है। नाइजर राज्य पुलिस कमान ने कहा कि अपहरण की घटना तड़के हुई और उसके बाद से इलाके में सेना और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उसने बताया कि सेंट मैरीज एक माध्यमिक विद्यालय है।
उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूल परिसर एक निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा हुआ है और इसमें 50 से अधिक कक्षाएं और छात्रावास हैं। यह येल्वा और मोक्वा कस्बों को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क के पास स्थित है। स्थानीय निवासी दाउदा चेकुला (62) ने बताया कि अपहृत स्कूली बच्चों में उनके चार पोते-पोतियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र सात से 10 साल के बीच है।
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य स्थित नाइजर प्रांत के एक कैथोलिक स्कूल से अगवा किए गए 303 स्कूली बच्चों में से 50 बच्चे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपने परिवारों के पास पहुंच गए हैं। जबकि 265 छात्रों-शिक्षक अपहरणकर्ताओं के पास अब भी है। नाइजर प्रांत के सुदूर गांव पापिरी में स्थित कैथोलिक संस्था सेंट मैरी स्कूल पर शुक्रवार को बंदूकधारियों ने हमला कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को अगवा कर लिया था।
पोप लियो 14वें ने स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की तुरंत रिहाई की अपील की। उन्होंने रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर में एक प्रार्थनासभा के अंत में कहा कि इस घटना से वह ‘बेहद दुखी’ हैं।

