अमेरिका ने लगाया अनिश्चितकाल के लिए इमिग्रेशन पर रोक

व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड जवानो पर अफगान मूल के हमलावर द्वारा गोली चलाने के बाद ट्रंप प्रशासन ने सभी Asylum मामलों पर रोक लगा दी। 19 देशों के ग्रीन कार्ड आवेदन दोबारा जांचे जाएंगे।

ट्रंप प्रशासन ने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गोली मारे जाने की घटना के बाद विदेशी नागरिकों को शरण देने के सभी फ़ैसलों पर रोक लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के डायरेक्टर जोसेफ़ एडलो ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है
उन्होंने कहा कि यह रोक तब तक रहेगी, जब तक यह पक्का नहीं कर लिया जाता कि “हर विदेशी की ज़्यादा से ज़्यादा जांच और स्क्रीनिंग हो गई” है। “अमेरिकी लोगों की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आती है.”
बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक दूर नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गोली मार दी गई थी। बुरी तरह घायल दोनों गार्डों में से एक गार्ड की मौत हो गई है।
इस मामले में एक अफ़गान नागरिक को संदिग्ध के तौर पर पकड़ा गया है, जो कस्टडी में है। 29 साल के अफगान मूल के रहमानुल्लाह लकानवाल पर आरोप है कि उसने व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोली चलाई। इसमें इलाज के दौरान 20 साल की सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई और 24 साल के एंड्र्यू वोल्फ गंभीर हालत में हैं। लकानवाल 2021 में अमेरिका पहुंचा था और उसे इसी साल Asylum मिला था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नीतियों को पूरी तरह सख्त कर दिया है और लगातार नई घोषणाएं कर रहा है।
हमले के 24 घंटे के भीतर ही सरकार ने घोषणा की कि बाइडेन प्रशासन के दौरान मंजूर हुए सभी शरण केस दोबारा खंगाले जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि कई मामलों में पूरी जांच नहीं की गई थी। वहीं इससे पहले USCIS ने 19 देशों के नागरिकों के ग्रीन कार्ड आवेदन की दोबारा सख्ती से जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रंप ने कहा है कि थर्ड वर्ल्ड से माइग्रेशन हमेशा के लिए रोकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button