यूपी की सिद्धि बनीं पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक विजेता

सिद्धि जैन ने एनडीए की ट्रेनिंग पूरी कर पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक विजेता बनकर यूपी का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 149 सत्र के दीक्षांत समारोह पर सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। एनडीए पास आउट परेड में पुत्री के सम्मानित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सिद्धि जैन उझानी निवासी शिक्षक निखिल जैन शिक्षिका माता तृप्ति जैन की होनहार बेटी हैं। 10वीं की परीक्षा में सिद्धि जैन ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12 वीं की परीक्षा में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल स्कूल को टॉप किया। उसके बाद सिद्धि ने जेईई मेंस की परीक्षा 99.32 फीसदी से उत्तीर्ण कर एनआईटी इलाहाबाद में स्थान प्राप्त किया।
इसी बीच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं के लिए मात्र 19 स्थान का आवेदन आया। सिद्धि ने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की। इंटरव्यू में इन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन सिद्धि ने हार नहीं मानी, द्वितीय प्रयास में सिद्धि ने खडकवासला में पूरे भारत में 18 लड़कियों में 2022 में पहला स्थान मिला। तीन वर्ष की कठिन तपस्या के बाद सिद्धि जैन को पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सिद्धि जैन को 28 नवंबर की रीजनल ऑफिसर परेड में बेस्ट एयर फोर्स कैडेट के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी के साथ उनकी टेबल पर रात्रि भोज का भी सम्मान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button