ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा कर 9वीं मंजिल से कूद गईं तीन सगी बहनें

गाजियाबाद में एक साथ तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को इस सुसाइड केस से जुड़ा एक नोट भी मिला है जिसमें सॉरी मम्मी, सॉरी पापा लिखा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें तीनों बहनों ने लिखा है सॉरी मम्मी, सॉरी पापा… वहीं इसी बीच लड़कियों के पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है।
पिता के मुताबिक लड़कियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था। ऐसे में लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वें फ्लोर से कूद गईं। पिता के मुताबिक पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है। गेम में कुल 50 टास्क थे। कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया।
मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल है।
पुलिस और आपातकालीन दल के पहुंचने पर उनकी पहचान चेतन कुमार की पुत्रियों के रूप में हुई। उन्हें एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button