भारत के नए सीडीएस बने जनरल सुब्रमणि, पदभार संभाला

जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार ग्रहण कर लिया है। रविवार सुबह में उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली।

देश के नए चीफ़ ऑफ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाल लिया। जनरल सुब्रमणि देश के तीसरे सीडीएस हैं। उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है, जो शनिवार को ही रिटायर हुए हैं।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जनरल सुब्रमणि ने नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर काम किया। वो पिछले साल 31 जुलाई को आर्मी के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ के पद से रिटायर हुए थे।

सुब्रमणि को पाकिस्तान और चीन से जुड़े रणनीतिक मामलों का जानकार माना जाता है। उन्हें भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड के साथ ही सेंट्रल कमांड का भी अनुभव है और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। लेकिन अब सीडीएस के तौर पर उनकी असली परीक्षा संस्थागत सुधारों में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button