भारत में असेंबल किया जा रहा iPhone 17 अमेरिका में है सस्ता

iPhone 17 की भी लोगों में गजब दीवानगी है। खबर है कि मुंबई के एप्पल स्टोर के सामने कल रात से खरीदारों की लाइन लग गई थी। भारत में असेंबल यह फोन यहां अमेरिका से ज़्यादा कीमत पर बिक रहा है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों में iPhone का लेटेस्ट वर्जन आईफोन 17 लॉन्च हो गया। आज यानी 19 सितंबर से भारत में iPhone 17 सीरीज और बाकी नए Apple प्रोडक्ट्स की बिक्री भी शुरू हो गई। इस फोन का क्रेज तो इतना है कि इसे पहले खरीदने के लिए लोगों में हाथापाई तक हो रही है। 9 सिंतबर को ऐपल के Aww Dropping इवेंट में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को भारत के बेंगलुरु, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों की फैक्ट्रियों में असेंबल किया जा रहा है।

लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज में iPhone के चार मॉडल लॉन्च किए थे। इनमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया गया थ। iPhone 17 के बेस मॉडल की भारत में कीमत 82,900 रुपये है वहीं यह iPhone 17 Pro Max के टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये तक जाती है।

iPhone 17 सीरीज, अमेरिका में भारत से सस्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत फ्रांस और फिर भारत में सबसे ज्यादा है। भारत में इसकी कीमत 1,34,900 रुपये है, जबकि फ्रांस में यह 1,37,083 रुपये का उपलब्ध होगा। यानी ये दोनों देश iPhone खरीदने के लिए सबसे महंगे बाजार हैं। अब अगर अमेरिका से तुलना करें तो वहां यह फोन सिर्फ 96,820 का है, यानी भारत से करीब 28% सस्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button