पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव 1995 के एक मामले में गिरफ़्तार

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने उनके आवास से आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई 1995 के एक पुराने मामले में कोर्ट की ओर से जारी वारंट के आधार पर की गई।

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने उनके आवास से शुक्रवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई 1995 के एक पुराने मामले में कोर्ट की ओर से जारी वारंट के आधार पर की गई। उन पर घर किराए पर लेने के दौरान धोखाधड़ी करने का आरोप है। समर्थकों के भारी हंगामे के बीच पुलिस उन्हें ले गई।
पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायतकर्ता विनोद बिहारी ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। ऊन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया। मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उनके मकान का इस्तेमाल पप्पू यादव का ऑफ़िस चलाने के लिए किया जा रहा है। आरोप है कि मकान को किराए पर लेते वक़्त इस बात को छिपाया गया था।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा था, ‘सांसद/विधायक अदालत ने 1995 के एक मामले में पप्पू यादव के पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया था। इसलिए हमने एक टीम भेजी थी ताकि उन्हें अदालत में पेश किया जा सके।’ वहीं, पटना एसपी भानु प्रताप ने बताया, ‘पुलिस स्टेशन केस संख्या 552/1995 वर्ष का मामला है। सांसद (पप्पू यादव) के खिलाफ धारा 419, 420, 468, 471, 506 और 120B के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई। ये गर्दानीबाग पुलिस स्टेशन का मामला है। अदालत ने माननीय सांसद को मामले में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। इसलिए, गिरफ्तारी की जा रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button