सलीम खान ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उनके फैंस चिंतित थे। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि वेंटिलेटर सिर्फ सावधानी के तौर पर था, क्योंकि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हल्का ब्रेन हेमरेज था।

जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मुंबई के बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के बाद से उनके फैंस के मन में उन्हें लेकर चिंता थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अब उनके डॉक्टर ने हेल्थ अपडेट जारी किया, जिसमें साफ किया गया कि वेंटिलेटर सिर्फ सावधानी के तौर पर था।

डॉक्टर ने कन्फर्म किया कि 18 फरवरी को एक न्यूरोसर्जन ने डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया, और कहा कि अगर उनकी हालत में सुधार होता रहा तो कल उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।

उन्हें हाई ब्लड प्रेशर था, जिसका इलाज किया गया और कुछ जांच के दौरान उनकी हालत और खराब न हो, इसके लिए एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टर ने कन्फर्म किया कि वेंटिलेटर का इस्तेमाल सिर्फ बचाव के लिए किया गया था, इसलिए नहीं कि उनकी हालत गंभीर थी। उनकी उम्र को देखते हुए हमने उनको वेंटिलेटर पर डाला, क्‍योंकि हम नहीं चाहते थे कि उनकी तबीयत और खराब हो। हमें कुछ इंवेस्टिगेशन्स और जांच भी करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button