
यूपी में संडे मिलाकर होली की 4 दिन का अवकाश
यूपी में होली की 3 दिन की छुट्टी. संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी
इस बार यूपी में 2 से 4 मार्च यानी तीन दिन तक होली की छुट्टी रहेगी। 1 मार्च को रविवार है तो सरकारी कर्मचारियों को कुल चार दिन की छुट्टी मिल गई है। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया है। यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा। आखिरी शनिवार यानी 28 फरवरी के बदले सरकार ने 2 मार्च का अवकाश दिया है।
CM योगी ने अफसरों को आदेश दिया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दिया जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी भी शामिल हैं।
उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, सीएम योगी सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे पर गए थे। गुरुवार देर रात ही वह वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए।

