
स्पेन ने अमेरिका को सैन्य बेस के इस्तेमाल के लिए मना किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद करने की धमकी दी है. इससे पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप संकेत दे चुके हैं कि स्पेन को आर्थिक सज़ा का सामना करना पड़ सकता है
स्पेन ने ईरान में चल रहे ऑपरेशन के लिए अमेरिका को अपने सैन्य बेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद करने की धमकी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनका देश स्पेन के साथ सभी प्रकार के व्यापार बंद कर देगा, क्योंकि यूरोपीय देश ने अमेरिकी सेना को ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान से जुड़े मिशनों के लिए अपने ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव और बढ़ सकते हैं। स्पेन पहले भी नेटो सहयोगियों से रक्षा खर्च बढ़ाने की ट्रंप की मांग का विरोध करता रहा है।

